फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में एनसीपीई ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में एनएएस कॉलेज को 52-21 से हराया, नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए होगा 14 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। दादरी के धूम-मानिकपुर गांव स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन (एनसीपीई) में चल रही महिला वर्ग में अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एनसीपीई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्राॅफी पर कब्जा किया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली 14 खिलाड़ियों का चयन नाॅर्थ जोन महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए होगा। चयनित खिलाड़ी नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।



कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष राय ने बताया कि मेरठ स्थित चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से एनसीपीई में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एनसीपीई की टीम ने एनएएस कॉलेज मेरठ की टीम को 52-21 अंक के अंतर से पराजित कर एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को चयनित कर विवि की टीम का गठन किया जाएगा। जोकि 24 से 27 अक्टूबर तक नॉर्थ जोन महिला कबड्डी प्रतियोगिता में विवि का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा, कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सुशील कुमार राजपूत, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा डॉ. गोपाल दास्ता, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. यशोदा रानी, डॉ. राकेश कुमार यादव आदि ने विजेता टीम को ट्राॅफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें