फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में नवरात्रि महोत्सव 21 सितंबर से, रामलीला मंचन की शुरू तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता और दंगल का भी होगा आयोजन
विज्ञापन

जेवर (संवाद)। नवरात्रि महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। 21 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले मेले के लिए बुधवार को सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में श्री दुर्गे मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें मेले की रूपरेखा तैयार की गई। नवरात्रि मेले में रामलीला का मंचन भी होगा।
बैठक में बताया गया कि 21 सितंबर को भूमि पूजन के साथ इसकी शुरुआत होगी। 22 से 24 सितंबर तक महिला कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 25 सितंबर को श्रीराम बरात निकलेगी। 26 से 28 सितंबर तक पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट होगा। 29 सितंबर को विशाल दंगल और 30 सितंबर को महा दंगल का आयोजन होगा। इसमें देशभर के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। मेला स्थल पर झूले, बड़े राइड्स के अलावा फैमिली रेस्तरां, खाने-पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे। स्टेज पर धार्मिक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

इसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष बंटी सिंगल, महासचिव सुभाष चंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, समिति निदेशक कुलदीप पंडित, उप सचिव यतीश गोयल, कोषाध्यक्ष देवेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


—
मां काली का डोला और शोभायात्रा निकलेगी

एक अक्तूबर को देवी मां की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें मां काली का डोला, खाटूश्याम संकीर्तन मंडल, भव्य झांकियां, बैंड-बाजे मुख्य आकर्षण रहेंगे। दो अक्तूबर को राम-रावण युद्ध, पुतला दहन, रावण वध और राजतिलक समारोह होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें