फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के लिए देशव्यापी प्रचार अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन, 85 देशों के खरीदारों को जोड़ने पर जोर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 के चौथे संस्करण के लिए देशव्यापी प्रचार अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित रोड शो के साथ किया गया। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। रोड शो का उद्देश्य उद्योग जगत, निर्यातकों, निवेशकों, खरीदारों और व्यापारिक संगठनों को इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से जोड़ना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि यूपीआईटीएस राज्य की औद्योगिक क्षमता, उद्यमशीलता, निर्यात शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने वाला महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती देने, ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और नए व्यापारिक अवसर सृजित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने अधिक से अधिक उद्योगों और उद्यमियों से इसमें भागीदारी करने की अपील की। प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि रोड शो के माध्यम से देशभर के उद्योग जगत से संपर्क बढ़ाकर आयोजन को और व्यापक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पिछले तीन संस्करणों की सफलता ने इस आयोजन को उद्योग जगत का विश्वसनीय मंच बना दिया है। एफआईईओ के अतिरिक्त महानिदेशक सुविध शाह ने कहा कि विदेशी खरीदारों की बढ़ती भागीदारी उत्तर प्रदेश के उत्पादों की वैश्विक मांग को दर्शाती है। पिछले संस्करण में 5.07 लाख से अधिक आगंतुक और 1.40 लाख बी-टू-बी विजिटर शामिल हुए थे। वहीं, 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदारों ने भाग लेकर उत्तर प्रदेश को वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में मजबूत पहचान दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें