फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों में मना राष्ट्रीय एकता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा हुई। गतिविधि प्रभारी शीतल सिंह ने बताया कि स्केच बनाओ प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र अंश चौधरी ने प्रथम, कक्षा 9 के ही अन्य छात्र चंदन सिंह ने द्वितीय व कक्षा 10 के छात्र अनिकेत सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. नीरज टंडन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने गीत, भाषण, नृत्य, कविता के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य डॉ. छाया जैन भी मौजूद रहीं। बाल भारती स्कूल में गार्डन ऑफ इंटीग्रेटेड नाम से विशेष गतिविधि आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे कागज के फूल तैयार कर विद्यालय परिसर में गार्डन ऑफ इंटीग्रेटेड के रूप में सजाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें