फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने बुजुर्ग से लूट मामले में पुलिस को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-37 के पास दिल्ली निवासी बुजुर्ग काजिम से कार में लिफ्ट देकर लूटपाट व मारपीट मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की ओर से नोएडा पुलिस को नोटिस भेजकर प्रकरण की जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में शनिवार को सोशल मीडिया पर आयोग का पत्र वायरल हुआ है। इसमें पुलिस ने क्या कार्रवाई की है, इसकी रिपोर्ट भी देने को कहा गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन बुजुर्ग ने जामिया नगर में जो बयान दिए हैं, उसके आधार पर जांच की जा रही है। मामला लूट का है, लेकिन कई तरह के आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जा रहे हैं जिनकी नोएडा पुलिस जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर जो वायरल वीडियो अथवा पोस्ट की जा रही हैं, उनकी भी जांच कराकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह है मामला
4 जुलाई को बोटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर अलीगढ़ जाने के लिए काजिम बस का इंतजार कर रहे थे। कार सवार युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने के लिए गाड़ी में बैठा लिया और 1200 रुपये लूट लिए। घटना के बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने बुजुर्ग के विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने के कारण सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

पर्थला चौक पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश दबोचे
पर्थला चौक पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक, दो तमंचे और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर वारदात करते थे। नोएडा में एक माह में आरोपियों ने सात लोगों को लूटा है। सेंट्रल जोन के एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि शुक्रवार को मनीष से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट करके मोबाइल व नकदी आदि लूट ली थी। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को गढ़ी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी जितेंद्र, अजय और गुरुवचन के रूप में हुई है। तीनों पल्सर व हीरो की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लूटपाट कर रहे थे। 15 हजार रुपये के मोबाइल को 1500 रुपये में बेच देते थे। दो मोबाइल लूटकर उनके एवज में दो तमंचे भी खरीदे थे। आरोपी नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सक्रिय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें