फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
चार नवंबर को शिक्षकों के साथ अन्य लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा नौ नवंबर को होगी। उससे पहले चार नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा में शिक्षकों के साथ अन्य लोगों को दोपहर एक से दो बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार परीक्षा में 1205 छात्र शामिल होंगे। 96 सीटों के लिए छात्रों का चयन होगा। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए सितंबर माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। शैक्षिक सत्र 2024-25 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय के कक्षा आठ के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे जिनके अभिभावक की आय 3.5 लाख रुपये से कम है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र मेरठ के शिवराज यादव ने बताया कि परीक्षा से पहले सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परीक्षा के लिए अनुक्रमांक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। परीक्षा तीन घंटे सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी। विकलांग बच्चों को एक घंटा अधिक समय दिया जाएगा। उनकी परीक्षा दो बजे तक चलेगी। सभी विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटा पहले पहुंचे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें