फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय हैंडबॉल मिनी चैंपियनशिप की विजेता आयशा सम्मानित

Thu, 02 Oct 2025 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
01जेएनडी19-राष्ट्रीय हैंडबॉल मिनी चैंपियन​शिप की विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए स्टाफ। स्
विज्ञापन
जींद। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर की खिलाड़ी आयशा ने राष्ट्रीय हैंडबॉल मिनी चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम को दूसरा स्थान दिलाया। स्कूल में पहुंचने पर बुधवार को विजेता खिलाड़ी आयशा का ग्रामीणों और स्टाफ ने स्वागत किया।
विज्ञापन

तेलंगाना के हैदराबाद शहर में 26 से 29 सितंबर तक राष्ट्रीय मिनी हैंडबॉल चैंपियनशिप हुई थी। इसमें कई प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया था जिसमें हरियाणा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि में खिलाड़ी आयशा ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत से उन्हें द्वितीय स्थान हासिल किया। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसका फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुख्याध्यापक मुकेश गोयत, पूर्व शिक्षक चंद्रभान, विनय साहू ने विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें