वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में शिक्षा मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना कार्यशाला हुई। असिस्टेंट डायरेक्टर मानस खावस ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में नए स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि वे उद्योग के लिए आवश्यक कौशल हासिल कर सकें और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दे सकें।
यह योजना तकनीकी शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच के अंतर को पाटती है, जिससे युवा अधिक कुशल और रोजगार योग्य बन सकें। संचालन उपकुलसचिव डॉ. हिमांशु पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा ने किया। कार्यशाला में बच्चों के लिए क्विज हुआ। इस दौरान सहायक कुलसचिव डॉ. सुमिल तिवारी, प्रमोद सिंह, सुनील कुमार, राजेश मिश्र, सुचिता शर्मा मौजूद रहे।