फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नर्मदा हाउस अव्वल, गोदावरी को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने दौड़, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और बैडमिंटन में दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल और दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में नर्मदा, कृष्णा, गोदावरी और गंगा हाउस के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हीट रेस और कक्षा नौ व दस के विद्यार्थियों के लिए रिले रेस आयोजित की गई। इसके अलावा टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और बैडमिंटन के मुकाबले भी हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर नर्मदा हाउस ने पहला और गोदावरी हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी संदीप गुलाटी ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें