फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नरायनपुर व अटरा ने किया अच्छा प्रदर्शन

विज्ञापन
भपटा में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेलते छात्र। - फोटो : भपटा में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेलते छात्र।
विज्ञापन
भदैंया। भदैया ब्लॉक के न्याय पंचायत भपटा में बृहस्पतिवार को परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के 24 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि गायत्री सिंह ने किया। जूनियर में उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर व प्राथमिक में अटरा ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राथमिक बालक 50 मीटर दौड़ में लाखीपुर के विकास व बालिका में भरथीपुर की साजिया प्रथम रहीं। वहीं 100 मीटर प्राथमिक बालिका में अटरा की सुरभि प्रथम रहीं। बालक संवर्ग में ढेकौरा के रियांश यादव प्रथम रहे। जूनियर बालक 100 मीटर में नरायनपुर के मंजीत यादव प्रथम व बालिका में लोदीपुर की प्रिया ने बाजी मारी। 200 मीटर बालक जूनियर में नरायनपुर के शेर बहादुर व प्राथमिक बालिका 200 मीटर में लोदीपुर की प्रिया विजेता रहीं।
प्राथमिक बालिका कबड्डी में नौबस्ता ने अटरा को फाइनल मुकाबले में 17-8 से हराया। जूनियर बालक कबड्डी में नरायनपुर ने भपटा को मात दी।
बालिका खो खो प्राथमिक में अटरा का दबदबा रहा। वहीं विकवाजितपुर न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सिप्तापुर स्कूल परिसर मे किया गया। प्राथमिक स्तर 100 मीटर बालक में अंश मौर्य प्रथम,शुभम द्वितीय,आदर्श तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका में पलक प्रथम, निधि द्वितीय,तनु तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी व खो खो में सिप्तापुर विजेता व हरिनाथपुर उपविजेता रहा। खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्रा की ओर से ओवर ऑल चैम्पियन प्राथमिक विद्यालय सिप्तापुर व जूनियर में जुड़ारा उच्च प्राथमिक विद्यालय को शील्ड प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें