फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रामोत्सव में पहली बार होगा नारद मोह लीला का मंचन

Sun, 21 Sep 2025 02:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
ऐशबाग सि्थत रामलीला मैदान में रामोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार मंच धनुषाकार
विज्ञापन
लखनऊ। ऐशबाग सि्थत रामलीला मैदान में रामोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार मंच धनुषाकार में तुलसी रंगमंच तैयार किया जा रहा है। नवरात्र में प्रथम दिन 22 सितंबर से रामोत्सव का शुभारंभ होगा। समापन चार अक्तूबर को होगा। 13 दिन तक चलने वाली इस रामलीला में पहली बार नारद मोह प्रसंग का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को ऐशबाग रामलीला समिति की ओर से परिसर में हुई प्रेसवार्ता में अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार नवरात्र में चतुर्थी दो दिन पड़ रही है। ऐसे में रामोत्सव 13 दिन तक चलेगा। 22 सितंबर को नारद मोह लीला के मंचन से उत्सव शुरू होगा। इसके जरिये आध्यात्मिक अभिमान को खत्म करने का संदेश दिया जाएगा। इससे पहले सुबह गणेश पूजा और अभिनय करने वाले कलाकारों की पूजा की जाएगी। शाम सात बजे नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। रात 8:30 बजे से रामलीला मंचन शुरू होगा जो साढ़े ग्यारह बजे तक चलेगा। कोषाध्यक्ष ऋतुराज रस्तोगी, मंत्री शील कुमार अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।

18 साल बाद बदल रहा रावण का रूप
हरीशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बार कोलकाता के कलाकार सजल बोस रावण की भूमिका में नजर आएंगे। पिछले 18 वर्षों से शंकर पाल को लोग रावण के रूप में देखते आए हैं। इसके अलावा महिलाएं और बच्चे भी शानदार अभिनय से रामलीला की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


लेजर लाइट शो बढ़ाएगा रोमांच

इस बार रामलीला में तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा जो दर्शकों में रोमांच बढ़ाएगा। लेजर लाइट के जरिये किरदारों को प्रगट और गायब किया जाएगा। इससे रामनगरी जैसा भव्य दृश्य देखने को मिलेगा।

ऐशबाग सि्थत रामलीला मैदान में रामोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार मंच धनुषाकार

ऐशबाग सि्थत रामलीला मैदान में रामोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार मंच धनुषाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें