ग्रेटर नोएडा(संवाद)। विकास खंड दादरी के सभागार में नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को नैनो उर्वरक का इस्तेमाल करने को लेकर जानकारियां दी गई।
इफको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि चौधरी भूपेंद्र ने कहा कि दानेदार यूरिया खाद का अत्यधिक प्रयोग मिटटी, पानी व हवा को प्रदूषित कर रहा है, जिससे कैंसर जैसी भयंकर बीमारियां फैल रही है। सभी किसानों को नैनो उर्वरक तथा जैव उर्वरक का प्रयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खाद की तुलना में नैनो उर्वरक का अधिक प्रयोग करके किसान बेहतर पैदावार ले सकता है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी अनिल ने किसान को नैनो उर्वरक का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए कहा। एडीओ एजी राकेश शर्मा ने बताया कि नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी एक स्वदेशी उर्वरक है। पीपीएस विशाल गौरव ने नैनो टेक्नोलॉजी तथा नैनो डीएपी से बीज उपचार तथा जड़ शोधन के बारे में बताया।