फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नमो युवा रन आज, 5000 लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सुबह युवाओं को नशा मुक्त बनाने के लिए होगा आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नशा मुक्ति अभियान के लिए नमो युवा मैराथन रन का आयोजन करेगा। इसमें 5000 से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रवीण शंकर कपूर, भारतीय एथलीट पद्मश्री सुधा सिंह, दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने नमो युवा मैराथन रन के बैनर को औपचारिक रूप से लॉन्च किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेसवार्ता में सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पूरे देश में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए नमो युवा रन का आयोजन किया गया है। दिल्ली में भी ये आयोजन भव्य होगा। पीएम 140 करोड़ भारतीयों के प्रेरणा स्रोत हैं। वे जानते हैं कि युवा ही देश का भविष्य है। नशा कैंसर जैसा है। युवा नशे से ग्रस्त न हों इसके लिए नमो युवा रन होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें