ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेवियर ग्रीनआर्च अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न हुई। राजहंस गौतम और एम डी ध्रुवंशी की उपस्थिति में पदाधिकारियों का चयन आपसी सहमति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में नमित रंजन (अध्यक्ष), अतुल जैन (उपाध्यक्ष), गौतम भाटिया (सचिव), शैलेश कुमार सिंह (संयुक्त सचिव), गौरव शर्मा (कोषाध्यक्ष), चित्रित जैन (संयुक्त कोषाध्यक्ष) व नवीन कुमार त्रिवेदी, प्रतीक मुंद्रा, उमेश श्रीवास और प्रमोद श्रीवास्तव को कार्यकारी सदस्य चुना गया। बैठक में मेंटेनेंस व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार समेत अन्य समाधान करने पर सहमति बनी।