फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएड: मालगाड़ी की चपेट में आने से नामीबियाई छात्र की मौत, दिसंबर 2025 से नहीं जा रहा था कॉलेज

Sun, 25 Oct 2026 08:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में गुर्जरपुर के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से नामीबिया के छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को एंबुलेंस की मदद से कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में गुर्जरपुर के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से नामीबिया के छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को एंबुलेंस की मदद से कासना स्थित जिम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नामीबिया के दूतावास को घटना की सूचना दी। दूतावास से अधिकारी के पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान पीटर टांगीनी तुतलानी पेंगु निवासी नामीबिया के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गुर्जरपुर में रह रहा था। पीटर शारदा कॉलेज में बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस (बीएमएलएस) लैब टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक वह दिसंबर 2025 से कॉलेज और कक्षाओं में नहीं जा रहा था। शनिवार शाम करीब सात बजे डेल्टा क्षेत्र से पुलिस को सूचना मिली कि गुर्जरपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में मिले छात्र को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी नामीबिया के दूतावास को दी है। दूतावास के अधिकारी की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई कराई गई है। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। छात्र की ट्रेन की चपेट में आने की परिस्थितियों और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह रेलवे ट्रैक के पास किस परिस्थिति में पहुंचा था। मामले में किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें