फोटो 1श्री नामदेव सभा भवन में समिति व चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए ट
नारनौल। श्री नामदेव समाज समिति और श्री नामदेव समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की संयुक्त बैठक नामदेव भवन में हुई। बैठक नामदेव समाज के संरक्षक ठेकेदार सुभाष चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई।
ट्रस्ट अध्यक्ष पुष्कर मल वर्मा ने कहा कि 26 अक्तूबर को हिसार के गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम हाल में सुबह 9 बजे नामदेव जयंती मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। समिति सचिव डॉक्टर संजय कुमार वर्मा ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया कि नामदेव जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 75 समाज बंधुओं ने रजिस्ट्रेशन तक करवा लिया है।
हिसार आने जाने के लिए बस की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध रहेगी तथा बस पुरानी कचहरी नारनौल के गेट के पास से 26 अक्तूबर रविवार को प्रात पांच बजे रवाना होगी। इस अवसर पर समिति में ट्रस्ट के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।