बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के खेल मैदान में आयोजित बेसिक विद्यालयों की ब्लाॅक स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
शनिवार को आयोजित सब जूनियर वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता के बालक वर्ग में नैतिक सिंह, धीरज नगरकोटी, हिमांशु परिहार और बालिका वर्ग में गुंजन जोशी, गरिमा रावत, हर्षिता खेतवाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो बालक और बालिका वर्ग में सीआरसी आरे ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी के बालक वर्ग में सीआरसी फल्यांटी और बालिका वर्ग में सीआरसी आरे विजेता रहे।
ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र भैसोड़ा ने बताया कि विकासखंड के करीब 100 स्कूलों से 450 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की। विजेताओं को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भागीदारी करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर प्रताप कबडोला, गोकुल गढि़या, हेम पांडेय, कविता कपकोटी, गिरीश धौनी, राकेश जोशी, कृष्णावतार पांडेय समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संवाद