फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खो-खो की अंडर-14 व 17 में नाहरपुर ने मारी बाजी

Sat, 22 Nov 2025 12:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ मेयर सुमन बहमनी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन लड़कियों की कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं करवाई गई। खो-खो अंडर-14 व अंडर-17 में राजकीय उच्च विद्यालय नाहरपुर टीम प्रथम रही। वहीं, अंडर-19 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शादीपुर ने पहला स्थान पाया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में राजकीय विद्यालयों का दबदबा रहा।
इस दौरान पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर और महापौर सुमन बहमनी मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। खो-खो की अंडर-14 व 17 में नाहरपुर ने पहला स्थान पाया। वहीं, अंडर-14 में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भगवानगढ़ ने दूसरा और सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शादीपुर दूसरे और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शादीपुर ने पहला, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी ने दूसरा और तीसरा स्थाना पाया। कबड्डी की अंडर-14 में पहला व दूसरा स्थान राजकीय माध्यमिक विद्यालय चनेटी ने प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान पर एमडीवीएम विद्यालय हाफिजपुर की टीम ने पाया। अंडर-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद ने पहला, एमडीवीएम हाफिजपुर ने दूसरा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी ने द्वितीय और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संगम प्रथम, आमना द्वितीय आरैर निधि तृतीय रही। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में हरनूर ने प्रथम, विधि ने द्वितीय और सानिया और रजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फरिदा ने पहला, सहजलीन कौर ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर सिमरन व गुरनील कौर रहीं। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में रचना कुमारी प्रथम, करीना द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयशा और जैसमीन तृतीय रही। अंडर-19 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनामिका प्रथम, तन्नु द्वितीय रहीं। वहीं, मुस्कान और मीना कुमारी ने तीसरा स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में टि्विंकल ने पहला, मानसी ने दूसरा और मुस्कान व रानी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें