फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सालिम और रुखसार को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Sat, 22 Nov 2025 12:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मुख्य अति​थि, कोच व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। राजकीय महाविद्यालय चल रही दो दिवसीय 16वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब दम व जोश दिखाया। इस दौरान लड़कें-लड़कियों की दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, तीन टांग दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सालिम व रुखसार को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
पुरुष वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में सालिम प्रथम, कविंद्र दूसरे और जतिन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में सालिम ने पहला, कविंद्र ने दूसरा और आसिफ ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अंशु ने प्रथम स्थान पाया। निशा दूसरे और अंजलि देवी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग होने चाहिए। खेलों से व्यक्ति सदा निरोगी, स्वच्छ व चुस्त रहता है। विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में खेलों का अहम योगदान है। आज खेल केवल मनोरंजन और कसरत का ही नहीं बल्कि सुनहरे भविष्य का भी जरिया बन गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अपना, अपने अभिभावकों, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किाय।
प्रतियोगिताएं डॉ. बलविंद्र सिंह की देखरेख में हुई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों की खेलों में रूचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म भी मिलेगा। राजकीय महाविद्यालय का प्रशासन विद्यार्थियों को खेलों मे आगे बढ़ाने के लिए गंभीर है।
संचालन डीआर रुचिका वाधवा और डॉ. रेनू बाला ने किया। इस दौरान महाविद्यालय में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की निरीक्षण टीम ने नए शुरू किए बीबीए और बीटीएम की प्रोविजनल एफिलेशन के लिए दौरा किया।
विज्ञापन

टीम में टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट कुरुक्षेत्र के संयोजक डॉ. मोहिंद्र चांद, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट कुरुक्षेत्र के डॉ. रमेश चंद्र शामिल रहे। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक बंसल, प्रो. विनोद शर्मा, डॉ. विशाल वर्मा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. नवनीत गर्ग, प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें