फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नान बीस तो डोसा तीस रुपये हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। एलपीजी सिलिंडर के लिए मारामारी के बीच रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाले जायके का स्वाद महंगा हो गया। नान बीस तो डोसा तीस रुपये तक महंगा हो गया। पहले नान एक प्लेट 40 रुपये में मिलती थी लेकिन अब 60 रुपये में मिल रही है, वहीं 70 रुपये में मिलने वाले डोसे की कीमत 100 रुपये तक पहुंच गई है। समोसा भी 10 के बजाय 15 रुपये में मिल रहा है।
वाणिज्यिक सिलिंडर नहीं मिलने के कारण रेहड़ी-पटरी वाले रोजी-रोटी के लिए 600 रुपये प्रति किलो गैस छोटे सिलिंडर में भरवा कर काम चला रहे हैं। इस वजह से उन्होंने व्यंजनों के दाम बढ़ा दिए हैं। सेक्टर-18 स्थित मार्केट में जो मसाला डोसा 70 रुपये का मिलता था अब 100 रुपये में मिल रहा है। इंदिरा मार्केट में मोमो 100 रुपये प्लेट मिल रहे हैं। सेक्टर-63 में 250 ग्राम जलेबी 80 रुपये में मिलने लगी है। जगह-जगह लगने वाले नान की प्लेट भी 60 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन



मैं पानी पूरी का ठेला लगाता हूं। सिलिंडर महंगा मिलने से दाम बढ़ाने के संग पानी-पूरी भी प्लेट से कम करनी पड़ी है। -बिंटू- सेक्टर 18



फास्टफूड बनाने में गैस हर समय चालू रखनी पड़ती है। इस वजह से खपत ज्यादा होती है। उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। -अमन, सेक्टर 110



अब घर के पास ही मिलेगा सिलिंडर, बनी व्यवस्था



नोएडा। गैस गोदामों और एजेंसियों से भीड़ कम करने के लिए लोगों के घर के पास ही वितरक प्वाइंट बनाए गए हैं। इससे लोगों को एजेंसी पर लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। अभी कुछ स्थानों पर यह व्यवस्था की गई है, आगामी दिनों में अन्य सेक्टरों में भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
जिले में गैस एजेंसी संचालकों ने गैस सिलेंडर वितरण के लिए प्वाइंट की संख्या बढ़ा दी है। इससे एजेंसियों को भी वितरण में सुविधा हो रही है और लोगों को भी लंबे समय तक गैस सिलेंडर के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस की कुल 125 एजेंसियां हैं जिनके लगभग नौ लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। हालिया स्थिति को देखते हुए शुक्रवार से एजेंसी संचालकों ने वितरण प्वाइंट बनाए हैं। जिन एजेंसियों पर ज्यादा कनेक्शन थे उन क्षेत्रों में यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-45 सदरपुर में गैस एजेंसी है। इसका गोदाम यमुना के तट के पास है। अब दोनों स्थानों पर सिलिंडर वितरण किया जा रहा है। सेक्टर-45 सदरपुर पुलिस चौकी के पास और बैंक के पास भी सिलिंडर वितरण की व्यवस्था की गई है। सलारपुर में भी इसी तरह की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें