फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टीपी नगर में कबाड़ी के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में नवीन मंडी के गेट नंबर दो के पास रविवार रात कबाड़ी के गोदाम में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी करना सिंह का नवीन मंडी के गेट नंबर दो पर कबाड़ का गोदाम है। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे गोदाम में आग लग गई। सूचना पाकर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक गोदाम पूरी तरह जल चुका था। करन सिंह भी मौके पर पहुंचे। करन सिंह ने बताया कि गोदाम में स्क्रैप की गाड़ी, दो पहियां वाहनों के पार्ट्स समेत काफी सामान जलकर राख हो गया।
इंस्पेक्टर टीपी नगर संत शरण सिंह ने बताया कि कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी। कबाड़ जलकर राख हो गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें