फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉ. रमाकांत को मिला आईएमए एप्रीसिएशन अवार्ड

Mon, 06 Feb 2023 12:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के प्रति कुलपति प्रो/डॉ. रमाकांत यादव को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से एप्रीसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान न्यूरोलॉजी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आगरा में हुई आईएमए की प्रदेश स्तरीय कांफ्रेंस में दिया गया।
विज्ञापन

यह सम्मान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल की ओर से प्रदान किया गया। अवार्ड मिलने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो/डॉ. प्रभात कुमार सिंह एवं प्रभारी कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक प्रो./डॉ. एसपी सिंह की ओर से बधाई दी गई है।

आरोग्य मेले में आए मरीज को किया रेफर
बकेवर। बिजौली व लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों ने उपचार कराया। लखना से एक मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया 20 मरीजों ने उपचार कराया। एक मरीज की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बिजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को 16 मरीजों ने उपचार कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें