फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुछ बड़ा करने की चाहत में शराबी की कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित को चुन्नी से ट्रक से बांधकर ईंट से वार कर की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वजीरपुर इलाके में एक 20 वर्षीय युवक अमित उर्फ पव्वा ने कुछ बड़ा करने की चाहत में एक व्यक्ति दयाकिशन (37) को चुन्नी से ट्रक से बांधकर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी व मृतक दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है और उसने शराब के नशे में धुत्त दयाकिशन की हत्या की है। उन्होंने बताया कि घटना 20 अक्टूबर को मेट्रो के एक पिलर के पास हुई। यहां पर पुलिस को एक व्यक्ति के ट्रक से बंधे होने और सिर से खून बहने की सूचना मिली थी। उसे दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसकी पहचान दयाकिशन के रूप में हुई। कोई प्रत्यक्षदर्शी न मिलने के कारण मामला ब्लाइंड मर्डर के रूप दर्जकर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में मृतक को घटना से पहले नशे की हालत में अकेले घूमते दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि गहन पूछताछ और स्थानीय सूत्रों से सूचना मिलने पर पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि वह कुछ बड़ा करना चाहता था ताकि लोग उसका नाम जानें। आरोपी अमित ने बताया कि जब उसने शराब के नशे में धुत्त दयाकिशन को देखा तो उसने उसे चुन्नी से ट्रक से बांधा और ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का बटुआ, जिसमें आधार और पैन कार्ड सहित अन्य सामान था, बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें