-संस्थान में रोजाना 200-400 यूनिट ब्लड का रहता है स्टॉक, शनिवार को था 350 यूनिट ब्लड
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में आपातकाल की स्थिति में जरूरत पड़ने पर दो घंटे में 500 यूनिट ब्लड एकत्रित करने की व्यवस्था कर ली है। इसके अलावा अन्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। जिम्स के ब्लड बैंक में शनिवार को 350 यूनिट ब्लड स्टॉक में था।
एडीएम वित्त व आपदा प्रबंधन के नोडल प्रभारी अतुल कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने जिले के सभी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और ब्लड बैंकों को ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिसमें से रेयर ब्लड ग्रुप के ब्लड को भी उपलब्ध कराने के लिए कहा था। साथ ही ब्लड बैंकों में 20 प्रतिशत क्षमता बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं जिम्स के निदेशक बिग्रेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सारी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिम्स में 200 से 400 यूनिट तक ब्लड की व्यवस्था रहती है। आपातकाल स्थिति में जरूरत पड़ने पर दो घंटे में 500 यूनिट तक की व्यवस्था कर ली जाएगी। इसके लिए उनके संस्थान के पास करीब 400 वॉलेंटरी डोनर और स्टाप में काम करने वाले लगभग 250 की लिस्ट है।
जिम्स के ब्लड बैंक में ग्रुप वाइस ब्लड की लिस्ट
ब्लड नाम यूनिट
एबी नेगेटिव 01
एबी पॉजिटिव 34
ओ नेगेटिव 08
ओ पॉजिटिव 94
ए नेगेटिव 05
ए पॉजिटिव 80
बी नेगेटिव 06
बी पॉजिटिव 122
-
कुल 350 यूनिट
नोट- ई-रक्त कोष वेबसाइट के आधार पर आंकड़ा