फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन से लापता युवक का क्षत-विक्षत मिला शव, दाहिनी आंख गायब

विज्ञापन
मृतक हसीन
विज्ञापन
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, हापुड़ से नौकरी के लिए आया था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-82 में बुधवार सुबह दो दिन से लापता युवक (23) का शव पुस्ते के नीचे क्षत-विक्षत हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की दाहिनी आंख गायब थी। साथ ही उसका एक हाथ टूटा हुआ था। मृतक की पहचान हापुड़ निवासी हसीन के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सेक्टर-80 के ककराला गांव निवासी मोहम्मद शादाब ने बताया कि हसीन (21) उसका साला था। वह हापुड़ के बझेड़ा कलां गांव का रहने वाला था। 12 नवंबर को वह नोएडा फेज-2 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी की तलाश में आया था। अगले दिन उसने निजी कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। इसके बाद से वह अपने मामा के कमरे पर अपने बड़े भाई मोहम्मद आशू के साथ रह रहा था। शादाब के मुताबिक, 15 नवंबर की शाम करीब छह बजे हसीन ड्यूटी से कमरे पर लौटा था। कुछ देर बाद वह कहीं बाहर चला गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी आसपास और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसके भाई आशू और अन्य परिजनों ने 16 नवंबर को फेज-2 थाना पुलिस को गुमशुदगी की लिखित शिकायत दी थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह शादाब को गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर पुस्ते के नीचे युवक का शव मिलने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो हसीन का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। परिजनों के अनुसार, उसकी दाहिनी आंख गायब थी और चेहरा खून से सना हुआ था। वहीं, उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए उनके पिता जमशेद और अन्य परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
दो दिन पहले नौकरी की तलाश में आया था
हापुड़ के बझेड़ा कलां गांव का रहने वाला हसीन रोजगार की तलाश में नोएडा आया था। परिवार को उम्मीद थी कि यहां नौकरी मिलने के बाद उसकी जिंदगी बेहतर होगी। 12 नवंबर को वह नौकरी की तलाश में नोएडा पहुंचा और अगले ही दिन एक निजी कंपनी में काम शुरू कर दिया। परिवार के लिए यह नई शुरुआत थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों में यह खुशियां मातम में बदल जाएंगी।
मोबाइल नहीं था, दो दिन तक भटकते रहे परिजन
हसीन के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी। 15 नवंबर की शाम कमरे से निकलने के बाद जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिवार को चिंता सताने लगी। पहले आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की गई। परिवार के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि हसीन के पास अपना मोबाइल फोन नहीं था। ऐसे में उससे संपर्क करने या उसकी लोकेशन का पता लगाने का कोई जरिया नहीं था। परिजन दो दिन तक उसकी तलाश में भटकते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टर लगाकर पता चलने पर संपर्क की अपील की। इस दौरान परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक व्यक्ति का फोन आया तो पता चला कि हसीन का शव सेक्टर-82 में पुस्ते के नीचे पड़ा है। जिस युवक को परिवार जिंदा तलाश रहा था, उसकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया।

मृतक हसीन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें