नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा में प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद के दिशा-निर्देशन में संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सुगम संगीत गायन, वाद्य वादन और उपशास्त्रीय एकल नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में प्रोफेसर शैली श्रीवास्तव, डॉ मंजू जैन, डॉ अपर्णा, डॉ ममता गौतम सहित अन्य अध्यापिकाओं ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. आकांक्षा तिवारी, वाद्य वादन का डॉ. रेनू तोमर और उपशास्त्रीय नृत्य का आयोजन डॉ. अपर्णा, डॉ. प्रिया बजाज और डॉ. गरिमा यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ आकांक्षा तिवारी ने दिया।