फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म सिटी में संग्रहालय, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट व हेलीपैड भी बनेंगे

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव मीडिया से बातचीत करते हुए। साथ में है? - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यीडा सिटी में प्रस्तावित फिल्म सिटी कई मायने में बहुत खास होगी। यह सिर्फ फिल्मों की शूटिंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि संग्रहालय के जरिये फिल्मों के इतिहास से भी रू-ब-रू कराएगी। साथ ही, ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से कलाकारों की कला को भी निखारा जाएगा। बुधवार को यमुना प्राधिकरण आए उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष व हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भी प्रदेश सरकार के इन दावों को पुख्ता किया।
विज्ञापन

राजू टीम के साथ दोपहर करीब एक बजे पहुंचे। पहले तो उन्होंने सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, एसीईओ मोनिका रानी, रविंद्र सिंह व ओएसडी शैलेंद्र भाटिया के साथ बैठक कर फिल्म सिटी की प्रगति रिपोर्ट जानी। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। राजू ने कहा कि 2023 के अंत में नोएडा एयरपोर्ट, बुलेट ट्रेन व फिल्म सिटी प्रोजेक्ट एक साथ शुरू होंगे। योगी पार्ट टू में फिल्मों की शूटिंग फिल्म सिटी स्टूडियो से शुरू होगी। यहां गंदगी नहीं होगी। साफ-सुथरी फिल्म बनेगी। सेंसर बोर्ड का एक ऑफिस यहां भी होगा, इसके लिए निवेदन किया गया है। फिल्म सिटी को विश्वस्तरीय बनाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है। विश्वस्तरीय बनाने पर ही हम मुंबई के फिल्मकारों को आकर्षित कर पाएंगे। अन्यथा उनके पास और भी विकल्प हैं। परियोजना रिपोर्ट 20 फरवरी को आ जाएगी जिससे पता चलेगा कि इसे किस मॉडल पर बनाया जाए। उन्होंने पीपीपी मॉडल पर इसे बनाने पर जोर दिया, जिसमें किसी एक कंपनी को इसे विकसित करने का जिम्मा दे दिया जाएगा। जमीन प्राधिकरण की होगी। कलाकार शूटिंग करने के लिए इसे बुक करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां फिल्म बनाने से जुड़ी हर सुविधा दी जाएगी। यहां संग्रहालय बनेगा, ताकि लोग फिल्मों का इतिहास जान सकें। हेलीपैड भी होगा। नए कलाकारों की कला को निखारने के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी खुलेगा। चित्रकूट, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ समेत कई जगह पड़ताल के बाद यीडा को चुना गया है। यहां की कनेक्टिविटी बहुत बेहतर है। इसके बाद राजू श्रीवास्तव सेक्टर-21 स्थित साइट पर भी गए। फिल्म सिटी की चिह्नित जगह पर उन्होंने संतोष जताया।
उद्धव ठाकरे पर कसा तंज
राजू ने कहा कि यह फिल्म सिटी मुंबई का विकल्प नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए सुविधा का विस्तार है। उद्धव ठाकरे मराठी वोटरों को मेसेज देने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह प्रोजेक्ट तय समय से पहले बनेगा। स्थानीय भाषा की फिल्मों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेंसर के दायरे में आएं ओटीटी प्लेटफॉर्म
उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सेंसर तो है नहीं, जो चाहो वह डाल दो, लेकिन सेंसर बोर्ड के दायरे में न होने से इन पर कार्रवाई नहीं हो पाती। इनको भी सेंसर बोर्ड के दायरे में लाना चाहिए। किसान आंदोलन पर फिल्म कलाकारों के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजू ने कहा कि ट्वीट देशहित में हो तो ज्यादा अच्छा है। ऐसे ट्वीट से बचना चाहिए, जिससे अलगाव होता हो। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट पर उन्होंने सवाल किया, ‘रिहाना कौन है।’
गजोधर भैया भी बने
राजू ने गजोधर भैया के स्टाइल में अखिलेश यादव पर तंज भी कसा। बोले, मुलायम सिंह से मैंने पूछा कोरोना के बारे में। वे एकदम भड़क गए। मुलायम सिंह बोले, आप लोग लॉकडाउन से परेशान हो गए। लॉकडाउन आपसे बर्दाश्त नहीं हुआ। लॉकडाउन से फायदा भी हुआ है। लॉकडाउन से सब लोग परिवार के साथ बैठकर खाना खाते थे। लॉकडाउन में ही हम, शिवपाल, अखिलेश सब बैठकर रोज खाना खाए तो यह लॉकडाउन से पता चला कि अखिलेश भी अच्छा लड़का है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चुटकी ली कि ये तो रेलवे के टीटी की तरह है, जिसमें यात्री पूछते हैं कि अरे ओ..टीटी, बर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें