फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मासूम बच्चियों के कत्ल का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मासूम बच्चियों के कत्ल का खुलासा नहीं
विज्ञापन

पिनगवां। पुन्हाना थाने के गांव पिपरौली में चार मासूम बच्चियों के कत्ल के मामले में पुलिस एक माह बाद भी कोई खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस घटना से जुडे़ लोगों और परिजनाें से बार-बार पूछताछ कर रही है। मंगलवार को भी पुलिस पिपरौली पहुंची और पूछताछ की। मां फरमीना के खिलाफ ही बच्चियों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है, लेकिन लोगों के गले यह बात नहीं उतर रही है कि अकेली फरमीना सब्जी काटने वाले चाकू से चार लड़कियों का कत्ल कर अपने गले पर भी चाकू से वार कर सकती है। पुलिस की लगातार पूछताछ से उनमें इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा होने की उम्मीद है। उधर, फरमीना का नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में इलाज अब भी चल रहा है। पुलिस उसके स्वस्थ होने का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पिपरौली गांव में 27 नवंबर की तड़के करीब 3 बजे चार मासूम लड़कियों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मां फरमीना ने भी अपना गला काटने का प्रयास किया। पिता खुर्शीद ने पत्नी फरमीना पर बेटियों की हत्या का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि वारदात के बाद ग्लानि के कारण उसने अपना गला काटने की कोशिश की। इस मामले में पुन्हाना के डीएसपी विवेक चैधरी ने बताया कि फरमीना अभी होश में नहीं आई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। चार लड़कियों की हत्या बेहद संगीन जुर्म है। इसलिए इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें