फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पशु व्यापारी की हत्या कर दनकौर में फेंका, बाजार बंद

सार

बिलासपुर कस्बे के पशु व्यापारी मोहम्मद कुरैशी का शव एनआईयू के पास जंगल में लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। घटना से इलाके में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

-एनआईयू के पास जंगल में 2 दिन से लापता पशु व्यापारी का लहूलुहान स्थिति में मिला शव, परिजनों ने 4 पर कराया हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर/बिलासपुर। बिलासपुर कस्बे से 2 दिन से लापता पशु व्यापारी का बृहस्पतिवार को नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास जंगल में लहूलुहान स्थिति में शव मिला। व्यापारी की गर्दन और शरीर के कई हिस्सों में धारदार हथियार से निशान मिले हैं। शव के पास ही झड़ियों में छिपाकर रखी गई उसकी बाइक और कपड़े बरामद हुए हैं। व्यापारी की हत्या की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में दनकौर के पास लोग जमा हो गए। बिलासपुर कस्बे में व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। दनकौर थाना पुलिस ने परिजन की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ रंजिश में हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बिलासपुर निवासी यूसुफ ने बताया कि उसका छोटा भाई मोहम्मद कुरैशी (50) पशु व्यापारी था। मंगलवार दोपहर मोहम्मद कुरैशी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके पशु खरीदने के लिए बुलाया था। वह 1 लाख रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। शाम तक भी घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसे कॉल की लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। देर रात तक भी वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश की। मोहम्मद कुरैशी की कोई जानकारी न मिलने पर बुधवार को दनकौर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बृहस्पतिवार दोपहर तलाश करते हुए परिवार के लोग दनकौर स्थित नोएडा इंटनेशनल यूनिवर्सिटी के पीछे स्थित सुनसान जंगल की झाड़ियां में पहुंचे। एक जगह झड़ियों में मोहम्मद कुरैशी का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ दिखा।
विज्ञापन

व्यापारी के शव से 10 मीटर दूरी पर मिली बाइक और कपड़े
व्यापारी के परिजन ने सीने में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने गोली की पुष्टि नहीं की है। व्यापारी के शव से करीब 10 मीटर की दूरी पर उसकी बाइक और कपड़े व जूते भी पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले आरोपियों से बचाव के लिए उसने हाथापाई भी की थी। साथ ही 1 लाख रुपये भी मृतक के पास नहीं मिले हैं।
पशु खरीदने को लेकर दो माह पहले हुआ था विवाद : यूसुफ का आरोप है कि ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र के अटाई गांव निवासी विनीत से 2 महीने पहले पशु खरीदने को लेकर उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि विनीत ने ही पशु खरीदने के बहाने से बुलाया और अपने 3 अन्य साथी बबली, जय और रमेश के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों को पता चल पाएगा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, टीम आरोपियों को तलाश में जुट गई है। -मुनेंद्र सिंह, दनकौर कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें