फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ढाबा कर्मी की हत्या का आरोपी प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य आरोपी नितिन कुमार निवासी गौड़ सिटी-2 पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
विज्ञापन

-देर से खाना देने के विवाद में ढाबा कर्मचारी की पीट-पीटकर की गई थी हत्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने ढाबा कर्मी की हत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बृहस्पतिवार को किसान चौक के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गाजियाबाद के कौशल के रूप में हुई है। आरोपी प्रापर्टी डीलर है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा है। एक आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है।
तीन अक्तूबर की रात गोपाल जी ढाबे पर तीन युवक नितिन कुमार, कौशल मिश्रा और धीरज थापा ने खाना पैक कराने को लेकर विवाद किया था। ढाबा मालिक वरुण कौशिक ने देर रात होने के कारण खाना पैक करने से मना कर दिया। इस पर तीनों ने गुस्से में आकर ढाबे के कर्मी नीटू कश्यप निवासी सहारनपुर के साथ जमकर मारपीट की थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल नीटू कश्यप को अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद ढाबा मालिक वरुण कौशिक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस मुख्य आरोपी नितिन कुमार निवासी गौड़ सिटी-2 को को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं गुरुवार को दूसरे आरोपी कौशल को भी पकड़ लिया गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है और आरोपी प्रापर्टी डीलर है। यह नहीं पता चल पाया है कि घटना के दिन आरोपी नशे में था या नहीं। मामले में एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

ईंट मारकर पहुंचाई थी चोटः पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने लोहे की ईंट से उसके सिर पर वार किए थे। गंभीर रूप से घायल नीटू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा था। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाए थे कि गौड़ सिटी-2 के पास स्थित कई ढाबों पर अक्सर देर रात तक भीड़ रहती है। इस कारण यहां देर रात तक लोगों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें