फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाद सुलझाने गए युवक की हत्या करने के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। रेलवे स्टेशन के नजदीक दोस्त का विवाद सुलझाने गए एक युवक की हत्या करने के मामले में 5 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


एशियन पेंट कॉलोनी में रहने वाले वीरेंद्र ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में बताया है कि उसका भतीजा गौरव बृहस्पतिवार रात अपने दोस्त के विवाद को सुलझाने के लिए घर से कुछ दूरी पर गया था। आरोपी पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया था। इस घटना में गौरव और बेटा केशव समेत परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां भतीजे गौरव की हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के रेफर कर दिया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में वीरेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस का कहना है कि मामले में पुलिस ने पांच नामजद आरोपी मनोज, मनीष, सोनू, दीपक, सचिन को रविवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है घटना में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें