नूंह। बीते कई दिनों से लाउड स्पीकर से शहर के लोगों को अतिक्रमण हटाने को लेकर सूचित करने के बाद शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के मुख्य चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाया गया। शहर के पुराने बस स्टैंड के सामने गुरुग्राम अलवर मार्ग पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। जिसे नगरपालिका प्रशासन की टीम ने जाकर हटाया।
नूंह नगरपरिषद के अधिकारियों ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेहड़ी वालों के साथ आम दुकानदार अपनी हद से कहीं ज्यादा शहर के मार्गों पर कब्जा जमा रहे हैं, जोकि बर्दाश्त से बाहर है। आए दिन शहर में बढ़ रही इस समस्या से लोग अब बेहाल हो गए है। इसलिए लोगों की मांग पर कार्रवाई करनी बहुत जरूरी है। जिससे भविष्य में भी शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान जारी रहेगा। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की वह इस अभियान में नगर परिषद का सहयोग करें। जिससे जल्द से जल्द शहर के मुख्यमार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके। इस दौरान कई दुकानदारों ने प्रशासन का सहयोग कर खुद ही अपना सामान रोड से हटा लिया। इस मौके पर नूंह सिटी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों ने उनका काफी सहयोग किया। आगे से अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी