फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना स्वीकृति के छुट्टी पर मिले पालिका कर्मी

Sat, 15 Nov 2025 02:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम वित्त बसंत अग्रवाल ने शुक्रवार की सुबह नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी छुट्टी पर मिले, लेकिन इनके अवकाश स्वीकृति अभिलेख रजिस्टर में नहीं मिले। कुछ कर्मचारी कार्यालय पहुंचे ही नहीं थे। लिहाजा एडीएम ने इन सभी को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे एडीएम नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्हें कार्यालय अधीक्षक विजय प्रकाश स्वर्णकार मिले। ईओ रोहित सिंह अवकाश पर थे। एडीएम ने इंडोर कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर देखा, जिसमें 47 कर्मचारियों के नाम थे। इनमें से आठ कर्मचारी छुट्टी पर बताए गए, लेकिन किसी का भी अवकाश स्वीकृति पत्र रजिस्टर में नहीं मिला। दो कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। इनके अलावा तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी रेन बसैरे में बताई गई।

आउटडोर कर्मचारियों के रजिस्टर में 37 कर्मचारियों के नाम थे। इनमेंं से कर अधीक्षक, दो राजस्व निरीक्षक व स्वच्छता निरीक्षक अनुपस्थित मिले। तीन कर्मचारी अवकाश पर और तीन फील्ड में बताए गए। एडीएम ने कर्मचारियों को समय से कार्यालय में पहुंचने और बिना स्वीकृति के अवकाश न लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें