फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूबर साहिल चौधरी को मुंबई पुलिस ने घर से उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद विभिन्न राजनेताओं और बॉलीवुड की हस्तियों की भूमिका पर सवालिया निशान लगाने वाले मॉडल व यू-ट्यूबर साहिल चौधरी को मुंबई पुलिस ने फरीदाबाद के सेक्टर-19 स्थित उनके घर से उठा लिया। स्थानीय पुलिस को बिना कोई सूचना दिए मुंबई पुलिस ने सोमवार को चुपचाप यह कार्रवाई की। परिजनों के विरोध के बावजूद मुंबई पुलिस के तीन लोग साहिल को साथ लेकर चले गए। साहिल के पिता हरियाणा पुलिस से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं। इस घटना के बाद वे भी मंगलवार को मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन

मॉडल व यू-ट्यूबर साहिल चौधरी परिवार के साथ फरीदाबाद के सेक्टर-19 में रहते हैं। स्थानीय पुलिस चौकी के पास उनका जिम है। साहिल की मां ने अमर उजाला को बताया कि उनका बेटा एक वीडियो शूट के मामले में चार दिन पहले मुंबई गया था। वहां से वह रविवार को ही लौटा था। सोमवार को मुंबई पुलिस उसे उठाकर ले गई है। उसने सरकार के खिलाफ कोई वीडियो बनाया था। हालांकि, इस मामले में न तो साहिल के परिवार ने स्थानीय पुलिस से कोई शिकायत की है और न ही मुंबई पुलिस की कार्रवाई की कोई सूचना उसके पास है। साहिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालकर मुंबई पुलिस के उठा ले जाने की सूचना दी है। इस संबंध में एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने कहा कि मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें