फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक को हनी ट्रैप में फंसाया, महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। पति की मौत के बाद लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी महिला के पति का दोस्त है। दोनों की पहचान गौड़ सिटी-2 निवासी शिवानी और मोदी नगर निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों ने मुंबई के एक बैंक प्रबंधक को हनी ट्रैप में फंसाकर 5 लाख रुपये वसूलने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। इस मामले में महिला का भाई फरार है।
विज्ञापन

एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई के बैंक प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक प्रबंधक ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर शादी के लिए विज्ञापन दिया था। विज्ञापन देखकर शिवानी ने उससे संपर्क किया और विवाह की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। कुछ दिन पहले प्रबंधक एक कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली आया था। महिला ने उसे जिद कर अपने फ्लैट पर बुला लिया। इसके बाद उसे हनी ट्रैप में फंसाकर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में केस दर्ज कर लिया। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिता चौहान की टीम ने मामले की जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक महिला कुछ समय पहले ही ग्रेनो वेस्ट में रहने आई थी। इससे पहले वह गाजियाबाद में रहती थी।
अमित के मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो
पुलिस के मुताबिक, शिवानी का पति शिवम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। आरोपी अमित शिवम का दोस्त था और उसका घर आनाजाना था। चार साल पहले शिवम की मौत हो गई। इसके बाद शिवानी और अमित के बीच निकटता बढ़ गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर हनी ट्रैप की साजिश रची और इसमें शिवानी के भाई को भी शामिल कर लिया। आरोपी अमित के मोबाइल से पुलिस ने अश्लील वीडियो भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें