- शासन को भेजा प्रस्ताव, अभी निजी अस्पतालों पर निर्भर हैं मरीज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में जल्द एमआरआई जांच की सुविधा शुरू हो सकती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिली तो सैकड़ों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। फिलहाल ऐसे मरीज जांच के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर हैं।
वर्तमान में जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, डायलिसिस, ईसीजी समेत कई जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। एमआरआई की सुविधा नहीं होने के कारण इलाज के दौरान मरीजों को बाहर रेफर किया जाता है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है साथ ही इलाज में भी देरी होती है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। और भीर मामलों में एमआरआई जांच की आवश्यकता अक्सर पड़ती है। इसी को देखते हुए शासन से एमआरआई सुविधा शुरू करने की मांग की गई है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि जिला अस्पताल में एमआरआई जांच शुरू करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।