फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा स्टेडियम में आज से सांसद-विधायक खेल स्पर्धा, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10:30 बजे होगा शुभारंभ, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह करेंगे उद्घाटन, आठ खेलों में करीब 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में आयोजित होने वाली सांसद और विधायक खेल स्पर्धा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहेंगे।
आयोजन से पहले स्टेडियम में खेल मैदानों की तैयारी, खिलाड़ियों के पंजीकरण काउंटर, एंट्री व्यवस्था और अन्य जरूरी प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


खेल स्पर्धा में कुल आठ खेल विधाएं के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें पुरुष/बालक और महिला/बालिका दोनों श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। कुल आठ खेल विधाएं शामिल की गई हैं। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन प्रमुख हैं। 7 मार्च को विधायक खेल स्पर्धा आयोजित होगी, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। नोएडा क्षेत्र के खिलाड़ी आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के साथ पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए स्टेडियम में पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है।
आयोजकों के मुताबिक इस आयोजन में करीब 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। वहीं 8 मार्च को सांसद खेल स्पर्धा आयोजित होगी, जिसमें पूरे लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। जिले के खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाएं। - एमपी सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें