फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सांसद डा. महेश शर्मा की मां का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद डा. महेश शर्मा की मां का निधन
विज्ञापन

नोएडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्घ नगर के सांसद डा. महेश शर्मा की मां ललिता शर्मा का बुधवार देर रात 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। बुधवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। सांसद की मां के निधन की सूचना के बाद बृहस्पतिवार सुबह से ही सेक्टर-15ए स्थित सांसद के आवास पर नेताओं, कार्यकर्ताओं से लेकर सामाजिक लोगों का तांता लगा रहा। बृहस्पतिवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित अंतिम निवास पर किया गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों से आए जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। इनमें विधायक पंकज सिंह,दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर,एमएलसी श्रीचंद शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी समेत अन्य लोग शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन




डा. महेश शर्मा के घर जाकर सीएम ने दी श्रद्घांजलि

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दौरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार शाम को सेकटर-50 स्थित निजी अस्पताल के कार्यक्रम से सीधे सेक्टर-15ए स्थित डा. महेश शर्मा के आवास पहुंचे। वहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। सीएम योगी ने कहा कि ललिता शर्मा का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। सीएम योगी आदित्यनाथ करीब साढ़े चार बजे सेक्टर-50 से एलिवेटेड रोड के रास्ते सेक्टर-15ए पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें