फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा: चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची बाल-बाल जान

Fri, 14 Nov 2025 08:22 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोटर, ग्रेटर नोएडा

सार

Noida Fire: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-150 के पास शुक्रवार शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाकर गाड़ी रोकी और बाहर कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-150 के समीप शुक्रवार शाम एक चलती कार में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार रोकने के बाहर आकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।

विज्ञापन


नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस के मुताबिक नोएडा सेक्टर-44 के रहने वाले पवन कुमार शुक्रवार की शाम अपनी कार से परी चौक से नोएडा की तरफ जा रहे थे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-150 के समीप अचानक कार में आग लग गई। कार में आग लगी देख राहगीरों ने शोर मचाया। चालक ने तुरंत कार को रोका और बाहर निकलकर जान बचाई।

इसके बाद डायल-112 पर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। हालांकि इस दौरान कार जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। हालांकि आग लगने के दौरान मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात का दबाव रहा। आग बुझाने के बाद कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे किया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें