फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तावडू में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा हटाओं अभियान

Tue, 20 Aug 2019 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
तावडू में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाते पालिका प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तावडू। नगर पालिका प्रशासन द्वारा मंगलवार को तावडू में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासन द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


पालिका प्रशासन और पुलिस बल का काफिला देख लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। अभियान के तहत नगर के सबसे व्यस्ततम पाटौदी चौक से शुरू होकर सोहना, रेवाड़ी व नूंह रोड तक अतिक्रमण पर पीला पंजा चला। पालिका सचिव के मुताबिक अतिक्रमण हटाओ अभियान हर सप्ताह चलाया जाएगा।

मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे नगर पालिका सचिव मोहन तंवर के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम व पुलिस बल सबसे पहले नये बस स्टैंड पाटौदी चौराहे पर पहुंची। यहां सड़क पर फैले अतिक्रमण व दुकानों के आगे लगी टीन शेडो को जेसीबी मशीन सेे हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि सड़क पर फैले अतिक्रमण के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर फल, सब्जी विक्रेताओं ने टाल व रेहड़ी आदि लगाकर सबसे अधिक अवैध तौर पर अतिक्रमण किया हुआ है। इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन को लगातार मिल रही थी।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्षा मनीता गर्ग भी अतिक्रमण को लेकर काफी गंभीर हैं। वह भी बैठक में कई बार अतिक्रमण हटाने का निर्देश दे चुकी हैं। नगर पालिका चेयरमैन मनीता गर्ग का कहना है कि नगर में दुकानदारों की ओर से अस्थाई अतिक्रमण किया जा रहा है। इस बारे में कई बार मुनादी कराई जा चुकी है। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे। अब हर सप्ताह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाहन पार्किंग करने पर भी पुलिस कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें