वाल्टरगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारी कलजीत (39) निवासी मझौआ जगत गांव, थाना वॉल्टरगंज की शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कलजीत के परिवार में पत्नी सुगना देवी, बेटा इंद्रजीत (13) और चार बेटियां महिमा, गरिमा, साक्षी और सोनाक्षी हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। देर रात ग्रामीण उनके घर पहुंचे तो बच्चों को रोता देख सभी की आंखें नम हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि वर्मा के नेतृत्व में अस्पताल में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। संवाद