फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(वि)। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने विधि और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में अंतरविषयी सहयोग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. ऋषिकेश दवे ने बताया इस समझौते का उद्देश्य संयुक्त शोध, शैक्षणिक आदान-प्रदान और क्षमता-विकास पहलों को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, यह दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए कौशल विकास, प्रशिक्षण और ज्ञान-साझाकरण के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा। हम संयुक्त शिक्षण व प्रशिक्षण के साथ- साथ रिसर्च करेंगे। शोध सामग्री,प्रकाशनों ,पुस्तकालय संसाधनों का आदान प्रदान, वैज्ञानिक उपकरणों व प्रयोगशाला सुविधाओं का सदुपयोग,वैज्ञानिक व शोधार्थियों के लिए मार्गदर्शन के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ विवेक गुप्ता, डॉ पूर्वी पोखरियाल, डॉ तर्केश मोलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें