फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर ग्रेटर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले एक्सप्रेसवे पर छपरौली कट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान शिव शंकर के रूप में हुई है। वह मूलरूप से झारखंड के धनबाद का रहने वाला था और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में रह रहा था। घायलों की पहचान झारखंड के पलामू निवासी शुभम और सरायकेला निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें