कल से बाहर के कर्मचारी बुलाने की तैयारी लेकिन 700 कर्मचारी कहां मिलेंगे
अस्पताल प्रशासन का दावा
700 मरीज इलाज के लिए पहुंचेे ओपीडी में शनिवार को
ग्रेटर नोएडा। जिम्स में 700 आउटसोर्स कर्मचारियों की छठे दिन शनिवार को भी हड़ताल जारी रही। ओपीडी में मरीजों की संख्या थोड़ी बढ़ी लेकिन ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और कई वॉर्डों में सन्नाटा रहा। सिजेरियन डिलिवरी समेत अन्य ऑपरेशन दो दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। जिम्स प्रशासन का दावा है कि सोमवार तक हड़ताल खत्म नहीं हुई तो बाहर से स्टाफ बुलाकर ठप स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल कराया जाएगा लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर करीब 700 कर्मचारी कहां से लाए जाएंगे?
जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को भी 600 से 700 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। नए मरीजों के लिए पर्ची की व्यवस्था बिल काउंटर पर है। अस्पताल में ओपीडी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और अन्य कई सेवाएं फिलहाल संचालित हो रही हैं लेकिन ऑपरेशन थिएटर सेवाओं के प्रभावित होने से सर्जरी कराने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारी बोले- हमें नौकरी से निकलने की धमकी दी जा रही
जिम्स प्रशासन हड़ताल खत्म करने का दबाव बना रहा है। हमें नौकरी से निकलने की धमकी दी जा रही है। -रेखा
सफाईकर्मी आठ-दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर काम कर रहे। हमारा वेतन बढ़े, हमें नियमित किया जाए। -मंजू
जिम्स प्रशासन की ओर से हमें धमकी दी गई है कि धरने पर बैठे रहोगे तो नौकरी से निकाल दिया जाएगा। -सरला
हमारा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। धरना खत्म करने के लिए लाठी चार्ज की धमकी मिल रही। -रीना
-
सोमवार तक हड़ताल खत्म नहीं हुई तो बाहर से बुलाएंगे कर्मचारी : निदेशक
मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हड़ताल से जुड़े मुद्दों के समाधान के प्रयास भी जारी हैं। सोमवार तक यदि हड़ताल खत्म नहीं होती है तो बाहर से कर्मचारियों को बुलाकर रुकी सुविधाएं जैसे ओटी, सी सेक्शन, वार्डों में व्यवस्थाओं को चालू किया जाएगा। शुक्रवार से ओपीडी की सुविधाएं चालू कर दी गईं। शनिवार को भी 600 से 700 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाने का निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों की मांगों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक, जिम्स
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे आउटसोसिंग कर्मचारी ।
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे आउटसोसिंग कर्मचारी ।
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे आउटसोसिंग कर्मचारी ।
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे आउटसोसिंग कर्मचारी ।
ग्रेटर नोएडा के जिम्स में अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे आउटसोसिंग कर्मचारी ।