फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर बुधवार की सुबह राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने बुधवार को एक युवक हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु के टक्कर से असंतुलित होकर बाइक सवार युवक ट्रेलर के सामने आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रविंद्र सिंह (20) पुत्र ज्वाला सिंह निवासी करनौली छिबरामऊ कन्नौज के रूप में हुई है। वह करीब एक साल से चंदवक के मनियर गांव में किराये के मकान में रहकर गांवों में फेरी लगाकर साड़ी बेचने काम करता था। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह भी वह साड़ी लेकर बाइक से चंदवक बाजार की ओर जा रहा था। रास्ते में घूम रहे सांड़ ने टक्कर मार दिया। संतुलन बिगड़ने पर रवींद्र सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रेलर को खुज्झी मोड़ पर छोड़कर भाग निकला। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना देने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें