फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों को सेना में शामिल होने के लिए किया प्रेरित

Thu, 30 Oct 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें भारतीय वायुसेना के ऑफिसर विजय कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्हाेंने विद्यार्थियों को आर्म्ड फोर्सेज में भर्ती की प्रक्रिया, परीक्षा, चयन मापदंड, साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रश्नों और अग्निवीर योजना में होने वाली भर्तियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विजय कुमार ने बताया कि शाहबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर के बहुत कम युवा भारतीय सेना में शामिल होते हैं। इसलिए इस दिशा में युवाओं को अधिक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को एनडीए में शामिल होने की प्रेरणा दी। इसकी तैयारी के प्रभावी तरीकों पर भी चर्चा की। प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि ऐसे प्रेरक कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन व समर्पण की भावना को प्रबल करते हैं। उन्होंने विजय कुमार का विद्यालय आगमन पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें