फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर जिला जज ने राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। साथ ही किशोरों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि जीवन को बेहतर बनाने में शिक्षा को महत्व दें। आप सभी अपने आप को शिक्षा के माध्यम से बदल सकते हैं। हर बच्चे में अलग-अलग प्रतिभाएं छिपी हैं। क्लासरूम में लगे स्मार्ट टीवी के माध्यम से तमाम प्रकार की घटनाएं देखेंगे और उससे सीखेंगे। उन्होंने किशोरों से कहा कि पढ़ाई करें और आगे बढ़ें। पढ़ाई करने का कोई समय नहीं होता। किसी भी समय से पढ़ाई शुरू की जा सकती है। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र बड़ा होता है। आप सभी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। किशोर गृह में स्थापित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
कला, पेंटिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किशोरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रवक्ताओं की टीम का गठन कर शिक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें