फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवरात्रि में पालकी पर सवार होकर आएंगी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नवरात्र और हिंदू नववर्ष 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस बार नौ देवियां पालकी पर सवार होकर आएंगी। नए साल का राजा गुरु और मंत्री मंगल होंगे। भक्त 19 से 27 मार्च तक देवी मां की आराधना करेंगे। 27 मार्च को रामनवमी है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 स्थित पीपल महादेव मंदिर के पुजारी पंडित आरडी तिवारी ने बताया कि सनातन धर्म में नया वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होता है। यहीं से विक्रम संवत का भी आरंभ होता है। नए साल की शुरुआत माता रानी की उपासना से होती है।
विज्ञापन

19 मार्च को बृहस्पतिवार सुबह 6:40 बजे तक अमावस्या रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना होगी और नौ गौरी के दर्शन होंगे। 19 मार्च से नए पंचांग के अनुसार साल की शुरुआत होगी। राजा गुरु होने से धार्मिक कार्यों में उन्नयन होगा। मंत्री मंगल होने से कुछ अशांति की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

-
अलग-अलग दिन अलग वाहन पर आएंगी मातारानी
- सोमवार या रविवार - हाथी (गज)
- शनिवार या मंगलवार - घोड़ा (तुरंगम)
- बृहस्पतिवार या शुक्रवार - पालकी (डोली)
- बुधवार - नौका


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें