फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने ही की थी चारों मासूमों की हत्या

विज्ञापन
आरोपी महिला - फोटो : Mewat
विज्ञापन
पुन्हाना। करीब ढाई माह पहले गांव पिपरौली में चार मासूम बेटियों की निर्मम हत्या के मामले में पुन्हाना पुलिस ने मां फरमीना को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मां ने बेटे न होने पर मासूम बेटियों की हत्या की थी। आरोपी ने जुर्म भी कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को गांव पिपरौली में खुर्शीद की चार मासूम बेटियों की हत्या हुई थी। इस मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने खुर्शीद की शिकायत पर पत्नी फरमीना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मासूम बेटियों की निर्मम हत्या के बाद आरोपी फरमीना ने आत्महत्या की कोशिश की थी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया था। उस समय वह बयान देने में असमर्थ थी और आरोपी की निगरानी में पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिस ने मामले में गहनता से जांच की और फरमीना के स्वस्थ होते ही उससे कड़ी पूछताछ की। आखिरकार फरमीना ने जुर्म कबूल कर लिया।
संतोष कुमार का कहना है कि पूछताछ के दौरान फरमीना ने बताया कि उसकी चार बेटियां थी और कोई बेटा नहीं था। इसके कारण वह अक्सर मानसिक रूप से परेशान रहती थी। बेटा न होने की परेशानी की वजह से उसने अपनी चारों बेटियों की हत्या कर दी और आत्महत्या करने का प्रयास किया था।े
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज
थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस करीब ढाई माह से आरोपी महिला के स्वस्थ होने का इंतजार कर रही थी। डॉक्टरों की इजाजत के बाद महिला के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों ने पुन्हाना के नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। उनके सामने ही महिला के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें