फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धुनुची नृत्य से किया मां भगवती का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिर पूजा थीम पर कार्यक्रम कर रही आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन
विज्ञापन

अमर उजाला मीडिया सहयोगी

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एकमूर्ति स्थित भव्य फार्म एंड बैंक्वेट में आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन (एबीसीए) की ओर से मां दुर्गा पूजा में 'शारद उत्सव-2025' में बुधवार को महिला व पुरुषों ने धुनुची नृत्य कर मां का आह्वान किया। एसोसिएशन की ओर से इस बार बारिर पूजा थीम पर चौथी मां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा में 250 बंगाली परिवार हिस्सा ले रहे हैं।

आयोजनों ने बंगाली परंपराओं को जीवंत कर समुदाय की एकता को मजबूत किया है। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है। आयोजक मयूख रॉय ने बताया कि ने बताया कि इस वर्ष 'बारिर पूजा' थीम के साथ में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को महिला व पुरुषों ने धुनुची नृत्य किया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढाक प्रतियोगिता में पुरुषों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह थीम बंगाली संस्कृति की जड़ और पारिवारिक एकता को दर्शाती है। ढाक की थाप, शिउली फूलों की खुशबू और पुष्पांजलि की भक्ति से भरा यह उत्सव घर से दूर घर का अहसास कराता है। 2022 में स्थापित एबीसीए 250 सदस्यों वाला संपन्न समुदाय के रूप में विकसित हो गया है। एबीसीए ऐसा स्थान बन गया है जहां परिवार, दोस्त और शुभचिंतक मां दुर्गा के घर वापसी का जश्न श्रद्धा, पुरानी यादों और आनंद के साथ मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। इस वर्ष भी पूजा को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलात्मक पंडालों, व्यापक जनभागीदारी, प्रचुरता और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुमीर राय, उपाध्यक्ष सुमंत बनर्जी, सर्बानी प्रसाद मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें